Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाता है मुनक्का

 मुनक्के का सेवन सेहत के लिए लाभ प्रद है। ये शरीर को ताकत देता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान करता है। मुनक्का का रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन बेहद लाभदायी है। मुनक्का खाने से थकान, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह फेफड़ों को मजबूत बनाने और खून बढ़ाने में विशेष रूप से लाभकारी है। आयुर्वेद में मुनक्का को बेहद लाभदायी माना जाता है। ये शीतल, मधुर और रसायन गुणों वाला बताया गया है। यह वात-पित्त दोष को शांत करता है, शरीर के सूखेपन को कम करता है। आचार्य चरक ने इसे बलवर्धक और रक्तवर्धक द्रव्य कहा है, जो शरीर के सभी ऊतकों को पोषण देता है।

सूखी खांसी, मुंह सूखना, थकान और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में यह उपयोगी सिद्ध होता है। खून की कमी दूर करने में मुनक्का की अहम भूमिका है। इसमें आयरन, कॉपर और प्राकृतिक शुगर का संतुलन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है। प्रतिदिन 4 से 5 मुनक्का गुनगुने दूध या पानी में भिगोकर खाने से एनीमिया में फायदा मिलता है। यह रक्त साफ करने का भी काम करता है, जिससे थकान और चक्कर आने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है। मुनक्का प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर है। यह तुरंत ग्लूकोज प्रदान करता है और ताकत बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। पढ़ाई, दिमागी काम या शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए यह और भी लाभदायी है। 

फेफड़ों और श्वसन तंत्र की सेहत के लिए भी मुनक्का विशेष लाभकारी है। यह फेफड़ों के सूखेपन को कम करता है और शुष्क खांसी में राहत देता है। नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुनक्का सात्विक और मन को शांत करने वाला होता है। यह तनाव, चिड़चिड़ापन या ओवरथिंकिंग में राहत देता है।

अनिद्रा की समस्या झेल रहे लोगों के लिए भी यह कारगर है। रात को मुनक्का पानी में उबालकर पीने से नींद अच्छी आती है और तनाव नहीं होता है।


Comments (0)

Leave a Comment