Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मेरी मां बेहतरीन अदाकारा: पलक तिवारी

मुंबई । अपनी आगामी वेब सीरीज लुक्खे के जरिए अभिनेत्री पलक तिवारी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरीज में पलक ने सनोबर नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो म्यूजिक और हाई-स्टेक्स वाली दुनिया में अपनी कमजोरियों, प्यार और अंदरूनी संघर्षों से लड़ती नजर आएगी। यह सीरीज चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें रैप कल्चर, स्ट्रीट राइवलरी और बदले की एक रोमांचक कहानी को दर्शाया गया है। पलक अपने किरदार को बेहद दिलचस्प बताती हैं और उनका कहना है कि सनोबर काफी भावनात्मक और एक्सप्रेसिव है, जो दर्शकों को उससे जोड़ पाएगी। पलक तिवारी को अभिनय विरासत में मिला है, उनकी मां श्वेता तिवारी टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी और सम्मानित अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया है।

दिग्गज अभिनेत्री की बेटी होने के नाते, पलक पर हमेशा उम्मीदों का दबाव रहता है, लेकिन वह इसे सकारात्मक रूप से देखती हैं। इस बारे में पलक का कहना है, बेशक, मेरी मां के शानदार अभिनय की वजह से थोड़ा प्रेशर होता है, लेकिन मेरी नजर में वह सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं और उनकी विरासत मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीरीज में सनोबर के किरदार को अभिनेत्री पलक तिवारी अपनी मां के मशहूर किरदार प्रेरणा (कसौटी जिंदगी की) के लिए एक ट्रिब्यूट मानती हैं। पलक ने बताया कि प्रेरणा की तरह सनोबर भी बहुत इमोशनल है और अपने दिल की बात खुलकर कहती है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सनोबर ही असल मायने में प्रेरणा की बेटी की तरह है, क्योंकि वह भी भावनाओं को छिपाती नहीं और हमेशा अपने दिल की सुनती है। पलक ने बताया कि सीरीज की शूटिंग के दौरान उनकी मां श्वेता तिवारी ने उन्हें कुछ बेहद खास एक्टिंग टिप्स दिए थे, जो उनके लिए बहुत मूल्यवान साबित हुए।  पलक ने बताया कि उनकी मां हमेशा कहती हैं, अगर तुम दर्शकों को रुला सकीं, तो समझो तुम एक सफल एक्टर हो। यह इस बात का प्रमाण है कि तुमने अपने किरदार से भावनात्मक जुड़ाव बना लिया है। इसके अलावा, मां ने मुझे एक और बड़ी सीख दी कि हर सीन को जीतने की कोशिश मत करो। पलक ने बताया कि उनकी मां का मानना है कि हर सीन का अपना एक हीरो होता है। कभी आपको चमकना चाहिए और कभी अपने साथी कलाकार को मौका देना चाहिए, क्योंकि अभिनय एक टीम वर्क है। उन्होंने कहा, इसी टीम वर्क से एक सीन और पूरी सीरीज कामयाब होती है। यह सलाह मुझे हमेशा याद रहती है और मैं इसे अपने अभिनय में उतारने की कोशिश करती हूं। 

Comments (0)

Leave a Comment