Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

पाकिस्तान चीनी हथियारों पर पूरी तरह निर्भर, भारत के हाथ लगे सीक्रेट कोड

नई दिल्ली। पाकिस्तान इस वक्त चीनी हथियारों पर पूरी तरह निर्भर है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अपनी कुल रक्षा खरीद का करीब 80 फीसदी हिस्सा अकेले चीन से खरीदता है। पाकिस्तान को आंख मूंद कर हथियार बेचने के क्रम में चीन ने एक बड़ी गलती कर दी। उसने पाकिस्तान के एक ऐसा एडवांस हथियार दे दिया जिसको वह ठीक से संचालित नहीं कर पाया और उस हथियार का सीक्रेट कोड भारत ने डिकोड कर लिया। चीन को लग रहा है पाकिस्तान हथियार दागने में चूक की और अब खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

दरअसल, बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में चीनी पीएम-15ई एयर टु एयर मिसाइल दागा था, लेकिन भारत इस मिसाइल को लक्ष्य भेदने से पहले ही मार गिराया था। ऐसे में मिसाइले के मलबे साबूत मिल गए थे। चीन की यह सबसे अहम बीवीआर मिसाइल हैं। यह काफी दूरी से आ रहे खतरनाक खतरे को भांप लेगी और फिर उसे मार गिराएगी। इसका इस्तेमाल पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स में होता है। इसकी गिनती दुनिया के एक सबसे बेहतरीन बीवीआर मिसाइलों में होती है। इसकी रेंज करीब 150 किमी है। यह मैक-5 की स्पीड से दुश्मन की ओर से आ रहे खतरों पर वार करती है। 

यह मिसाइल फाइटर जेट्स और अन्य बड़े खतरों को आसमान में खत्म करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसमें 20 से 25 किलो विस्फोटक होता है और मिसाइल का वजन करीब 210 किलो होता है। इसमें दुनिया के सबसे आधुनिक रडार सिस्टम एईएसए को भी चकमा देने की क्षमता है। यह बीच रास्ते में अपनी राह बदलने में सक्षम है। एक तरह यह लक्ष्य को भेदने के लिए उसके पीछे पड़ जाती है और लक्ष्य जैसे-जैसे अपनी जगह बदलता है वैसे-वैसे यह उसके पीछे जाकर उसका काम तमाम करती है। कुल मिलाकर इस बीवीआर मिसाइल की तकनीक बेहद एडवांस है। इस कारण भारत भी इस मिसाइल को लेकर परेशान था।

ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की धरती पर गिरे पीएम-15ई मिसाइलों के मलबे की गहन स्टडी की गई फिर भारतीय इंजीनियरों इन मलबों से ही इस मिसाइल की सभी सीक्रेड चीजें खोज ली। यह मिसाइल कैसे लक्ष्य को डिटेक्ट करती है। कैसे उसे ट्रैक करती है और फिर कैसे आगे बढ़ती है। ये सभी सीक्रेट भारत के हाथ लग गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रांसीसी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट में की दी गई है। 

एक तरह से भारतीय इंजीनियरों ने अब इस मिसाइल का पोस्टमार्टम कर डाला है। अब इन सीक्रेट कोड की जानकारी भारत ने अपने सभी अहम फाइटर जेट्स को दे दी है। इससे अब भविष्य में जब भी ये मिसाइलें भारत की ओर दागी जाएंगी तब भारत के जेट्स पूरी तरह तैयार रहेंगे। उनको पता होगा कि कैसे इनसे निपटना है। अब पाकिस्तान की एक लगती से चीनी मिसाइल पीएल-15ई का पूरा सीक्रेट सामने आ गया है। इस मिसाइल को बनाने में चीनी इंजीनियरों को सालों तक मेहनत करनी पड़ी थी, लेकिन अब उसका पूरा राज खुल गया है।

Comments (0)

Leave a Comment