Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

रोहित, विराट पर रहेंगी नजरें

क्राइस्टचर्च । भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले हमेशा ही रोमांचक रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल पर सभी की नजरें रहेंगी। न्यूजीलैंड की तेजी और उछाल भरी पिचों पर खेलना हालांकि इनके लिए आसान नहीं रहेग। न्यूजीलैंड की पिचें, अपनी तेज उछाल और हरी घास के लिए जानी जाती हैं, घरेलू तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होग। वहीं भारतीय गेंदबाजों को भी इन हालात का पूरा लाभ उठाना सीखना होगा, ताकि विरोधी टीम को घरेलू परिस्थितियों का एकतरफा लाभ न मिल सके। मौजूदा भारतीय टीम अब विदेश में भी आक्रामक रुख अपनाने के लिए जानी जाती है और उसका यही बदला हुआ रवैया इस दौरे पर निर्णायक साबित हो सकता है।


वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने घरेलू मैदानों और मौसम से अच्छी तरह परिचित है। उनके पास रचिन रवींद्र जैसे तकनीकी रूप से सक्षम और समर्पित बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। कप्तान सहित उनके अन्य प्रमुख खिलाड़ी भारत के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। इसलिए, भारत को अपनी तैयारियों और रणनीतिक अनुशासन पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकतों में से एक उसकी पेशेवर तैयारी और अलग-अलग माहौल के हिसाब से खुद को ढालने की अद्भुत क्षमता है। भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया भर में भिन्न पिचों, मौसम और गेंदबाजी शैलियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। यह समृद्ध अनुभव न्यूजीलैंड जैसे चुनौतीपूर्ण दौरों पर बहुत काम आता है, जहां हालातों के अनुसार अपने को ढालना ही जीत और हार के बीच का अंतर तय करता है। 

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय तेज गेंदबाजों को अपनी गति के साथ-साथ स्विंग, सटीक लाइन-लेंथ और समझदारी भरी विविधताओं का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा, स्पिनरों को पिच और मैच की स्थिति को समझकर यह तय करना होगा कि वे टीम के लिए सबसे बेहतर योगदान कैसे दे सकते हैं। इसके अलावा, भारत को  फील्डिंग पर भी ध्यान देना होगा। वहीं बल्लेबाजी के मोर्चे पर, भारतीय खिलाड़ियों को शुरुआती ओवरों में धैर्य का परिचय देना होगा और कठिन हालातों के अनुसार अपनी पारी की गति को ढालना होगा। 


Comments (0)

Leave a Comment