Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

विवादों में घिरे एनवीडिया सीईओ हुआंग को मस्क ने दे दिया ऑफर

वाशिंगटन। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एलन मस्क ने उन्हें नौकरी देने की इच्छा जाहिर की है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वित्तीय समाचार साझा करने वाले जीरोहेज की एक पोस्ट के जवाब में कहा, कि हुआंग को नौकरी देना उनके लिए ‘सम्मान की बात’ होगी।

एक अन्य पोस्ट में एआई निवेशक गेविन बेकर ने कहा कि एनवीडिया के बोर्ड को हुआंग को हटाने से पहले स्वतंत्र जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। इस पर मस्क ने ‘100’ वाला इमोजी पोस्ट कर अपनी सहमति जताई। हुआंग के नेतृत्व में एनवीडिया ने 2025 के अंत में मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई में दो अरब डॉलर तक निवेश करने पर सहमति जताई थी। इससे पहले अक्तूबर 2025 में सीएनबीसी से बातचीत में हुआंग ने कहा था कि उन्हें केवल इस बात का अफसोस है कि उन्होंने मस्क की कंपनी में और अधिक निवेश नहीं किया। 

दरअसल हुआंग ने उस समय मस्क की कंपनियों और उनके प्रोजेक्ट्स की तारीफ करते हुए कहा था कि एलन मस्क जिन चीजों से जुड़े हैं, उनमें से लगभग हर चीज का हिस्सा बनना लोग चाहेंगे। अब मस्क की ओर से हुआंग को नौकरी देने की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब एनवीडिया के प्रमुख के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं।



Comments (0)

Leave a Comment