Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

सही निकली राहुल गांधी की बात

सीजेपी के प्रदर्शनकारी हुए थे घायल जिसमें एक पत्रकार भी था शामिल

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुवाई में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्घ्तेमाल को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरएएफ की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्घ्तेमाल किया गया था। सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ) को पता चला है कि उसकी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान ने जिसे 20 जुलाई को संसद तक विरोध मार्च के दौरान कनॉट प्लेस इलाके में तैनात किया था, अपनी पैलेट गन से कम से कम सात राउंड फायर किए। एक अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक पांच राउंड प्रदर्शनकारियों को लगे, जबकि दो ज़मीन पर लगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीआरपीएफ ने इस बात की जांच शुरू की थी कि क्या प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में आरएएफ जवानों ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया था। विरोध मार्च के दौरान पैलेट गन से लगी चोटों के लिए कम से कम तीन लोगों गुरुग्राम में काम करने वाले इरशाद शेख, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र साहिल लोचब और एक पत्रकार का अस्पतालों में इलाज किया गया। एक सूत्र ने बताया कि आरएएफ जवानों द्वारा की गई लॉग एंट्रीज़ की जांच के बाद यह पता चला है कि कनॉट प्लेस में आरएएफ के एक जवान ने कुल सात पेलेट राउंड फायर किए थे। ये राउंड तब फायर किए गए जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरपीएफ के डीजी ने अपना पहले वाला बयान दोहराया कि अब, चूंकि आंदोलन वापस ले लिया गया है और जमा हुए लोग चले गए हैं, इसलिए हम घटना के बाद पेशेवर तरीके से समीक्षा करेंगे  जैसा कि हम हर बड़े काम के बाद करते हैं और फिर आपको फोर्स हेडक्वार्टर का नजरिया बताएंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बीते 24 जुलाई को सरकार पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था और कहा था कि ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया था और कहा था कि ऐसे ‘हजारों युवाओं’ के खिलाफ बर्बर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा था कि सरकार कह रही है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, जबकि उस समय पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया जब यह युवक देश का तिरंगा लेकर खड़ा था। इसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और इसे दिखाई नहीं दे रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि ये हमारे भविष्य हैं और ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है, लाठियां चलाई गई हैं, उन्हें मारा और पीटा गया है। ये पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।


Comments (0)

Leave a Comment