Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

बच्चों के पेट में कीड़ों का करें घरेलू उपाय

बच्चों के पेट में कीड़े होना बेहद आम समस्या है, और लगभग 10 में से 7-8 बच्चों को यह समस्या होती ही है हालाँकि, कुछ समय तक तो यह पता भी नहीं चल पाता कि बच्चे को पेट में कीड़े हुए हैं। यह कीड़े बच्चे को अंदर ही अंदर बहुत परेशान करते हैं लेकिन यदि आप थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, वह भी बिना किसी डॉक्टरी सलाह के।

ऐसे में, हम यहाँ कुछ ऐसी ही घरलू औषधियों के बारे में बता रहें हैं, जिनके प्रयोग से बेहद आसानी से पेट के कीड़ों से मुक्ति पाई जा सकती है। प्याज का रस- प्याज का रस पेट के कीड़ों के लिए बहुत कारगर होता है। सुबह खाली पेट बच्चे को एक प्याज का रस निकाल कर पिलाएं, इससे कीड़े की समस्या से राहत मिलती है।

करेला- करेले का रस भी पेट के कीड़ों के लिए बहुत उपयुक्त होता है लेकिन, इसका सेवन बच्चे शायद न कर पाएं। लेकिन, यदि इस प्रकार की समस्या बड़े लोगों को हो तो वह इसका प्रयोग कर सकते हैं।

हल्दी- सुबह के समय खाली पेट एक चम्मच और बच्चा छोटा हो तो आधी चम्मच हल्दी का गुनगुने पानी के साथ सेवन कराने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। कच्ची हल्दी को गुड के साथ मिलाकर गोली बना कर सेवन भी किया जा सकता है।

निम्बू और शहद- नीबू पत्तों के रस को शहद में मिलाकर सुबह खली पेट चाटने से पेट के कीडे जल्दी ही मर जाते हैं।


गुनगुने पानी में नमक का सेवन- यदि गुनगुने पानी में सुबह के समय खाली पेट थोड़ा सा साधारण नमक डालकर सेवन किया जाए तो पेट के कीड़े बहुत जल्दी मरकर बाहर निकल जाते हैं।

टमाटर और काला नमक- टमाटर में एक दो चुटकी काला नमक मिला कर सुबह खाली पेट बच्चे को खिलाएं, इससे कीड़े की समस्या से निजात मिलती है।

लहसुन की चटनी- लहसुन की चटनी भी पेट के कीड़ों में बहुत फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से पेट में कीड़े नहीं होते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment