Shopping cart
Your cart empty!
Terms of use dolor sit amet consectetur, adipisicing elit. Recusandae provident ullam aperiam quo ad non corrupti sit vel quam repellat ipsa quod sed, repellendus adipisci, ducimus ea modi odio assumenda.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Do you agree to our terms? Sign up
नई दिल्ली। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना हैं और इसके लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के पांच और महागठबंधन की ओर से एक उम्मीदवार ने नामांकन भरा है। एनडीए की ओर से जेडीयू के नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के नितिन नबीन और शिवेश कुमार और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं।
वहीं, आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी हलफनामे में चल और अचल संपत्ति, नकद राशि, बैंक जमा, गाड़ियों और आय का विवरण दिया है और उनकी संपत्ति के ब्योरे सामने आए हैं। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में उम्मीदवारों की आर्थिक प्रोफाइल भी चर्चा का विषय बन गई है। आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 243 करोड़ है। चल संपत्ति 206.98 करोड़ और अचल संपत्ति 36.03 करोड़ है। नकद राशि 4.5 लाख है। सोना 43.20 ग्राम और चांदी 5 किलोग्राम है। टोयोटा और हुंडई वेन्यू गाड़ियां हैं।
बता दें अमरेंद्र धारी सिंह कारोबारी हैं और मौजूदा राज्यसभा सदस्य भी हैं उनको आरजेडी ने दोबारा राज्यसभा भेजने के लिए टिकट दिया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति अन्य उम्मीदवारों से कई गुना ज्यादा है। सीएम नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.66 करोड़ है। चल संपत्ति 17.91 लाख और अचल संपत्ति 1.48 करोड़ है। दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्ग फुट का फ्लैट है। इसे उन्होंने 2004 में 13.78 लाख में खरीदा था। उनके पास नकद 20,552 रुपए हैं। ज्वेलरी में 20 ग्राम सोने की अंगूठी और मोती वाली चांदी की अंगूठी है। इनकी कीमत 2.37 लाख है। गाड़ी फोर्ड इकोस्पोर्ट है जो 2015 में 11.32 लाख में खरीदी थी। सालाना आय 7.87 लाख है।
वहीं जदयू के ही रामनाथ ठाकुर की कुल संपत्ति 3.12 करोड़ है। चल संपत्ति 1.64 करोड़ और अचल 1.48 करोड़ और नकद 1.26 लाख रुपए हैं। रामनाथ ठाकुर की सालाना आय 35.77 लाख है। रामनाथ ठाकुर मौजूदा राज्यसभा सदस्य हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं। वे तीसरी बार राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं उनके हलफनामे में कोई विशेष ज्वेलरी या ज्यादा गाड़ियों का जिक्र नहीं है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की बात करें तो उनकी चल संपत्ति 1.16 करोड़ है। पत्नी की चल संपत्ति 84 लाख और अचल 1.47 करोड़ है। नकद 55,000 रुपए हैं। बैंक में 62 लाख जमा हैं। गाड़ियां स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा हैं। उनके ऊपर 32 लाख का कर्ज है। उनकी कुल संपत्ति परिवार समेत करीब 3 करोड़ है। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वर्तमान में पटना के बांकीपुर से विधायक हैं।
बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम की चल संपत्ति 98 लाख और अचल 2.72 करोड़ है। उनके पास नकद 2.24 लाख हैं और बैंक में 24 लाख जमा हैं। गाड़ियां स्कॉर्पियो, मारुति कार और इनोवा क्रिस्टा हैं। उनकी सालाना आय 24.35 लाख है, जबकि पत्नी की आय 6.57 लाख है। उनके ऊपर 12.20 लाख का कर्ज है। शिवेश कुमार पूर्व विधायक हैं और रविदास समुदाय से हैं। यह उनकी राज्यसभा में पहली कोशिश है।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की चल संपत्ति 44.94 लाख और अचल 35 लाख है। कुल करीब 80 लाख है। नकद 70,000 रुपए है। सोना 10 ग्राम है। गाड़ी टोयोटा कार है। कुशवाहा आरएलएम के प्रमुख हैं और दूसरी बार राज्यसभा जा रहे हैं। उनकी संपत्ति अन्य एनडीए उम्मीदवारों से कम है। कुशवाहा कुशवाह समुदाय के नेता हैं। बता दें बीते वर्षों में बिहार में राज्यसभा चुनाव आमतौर पर बिना वोटिंग के होते हैं, लेकिन पांच सीटों पर इस बार छह उम्मीदवार होने से राजनीतिक रूप से रोमांच है। आरजेडी ने अमरेंद्र को उतारा है। विधानसभा में एनडीए के बहुमत के बीच चुनाव का नतीजा किस दिशा में जाएगा, इस पर सबकी नजर है साथ ही सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावना ने बिहार में अगले सीएम को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है।
Leave a Comment