Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर पुरी में अलर्ट जारी, समुद्र तट पर पर्यटकों की नो-एंट्री

पुरी। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से ओडिशा के तटीय इलाकों में मौसम बदल गया है। पुरी में समुद्र अशांत है और तट पर ऊंची लहरों के साथ असामान्य रूप से ऊंचे ज्वार देखने को मिल रहे हैं। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। हालांकि, पुरी में अब तक चक्रवात का कोई बड़ा असर सामने नहीं आया है और जनजीवन सामान्य बना हुआ है।

चक्रवात की आशंका को देखते हुए पुरी जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्यटकों को समुद्र तट से दूर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। समुद्र किनारे पुलिसकर्मी तैनात हैं और लोगों को पानी के करीब जाने से रोका जा रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से समुद्र तट पर नहीं जाने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

चक्रवात के कारण आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाला समुद्र तट फिलहाल काफी खाली नजर आ रहा है। पर्यटकों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को उचित बताते हुए कहा है, कि चक्रवात के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए पर्यटकों को समुद्र से दूर रखना जरूरी है। वैसे भी चक्रवात की खबर सामने आने के बाद पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। हालांकि, जगन्नाथ पुरी में दर्शन जारी हैं और श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। 



Comments (0)

Leave a Comment