Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

मैसा में नये अंदाज में दिखेंगी रश्मिका मंदाना

देश की पहली महिला-केंद्रित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मुंबई मैसा में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ पिता और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। मैसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है। बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं पर मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश किया गया है दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है। मैसा की रिलीज में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं।  मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें फिल्म की दुनिया की झलक देखी जा सकती है। 

मैसा को अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सींस के साथ इसमें बाप और बेटी के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी भी देखने मिलने वाली है। फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की म्यूजिकल जर्नी 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि फिल्म इस 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



Comments (0)

Leave a Comment