Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने लॉन्च की अपनी आधिकारिक वेबसाइट

नई दिल्ली । जेएसडब्ल्यू ग्रुप की नई वाहन कंपनी जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अपनी पहली एसयूवी, जेएसडब्ल्यू  कॉम्बैट के लिए पंजीकरण लेना भी शुरू कर दिया है। हालांकि यह अभी वाहन की बुकिंग नहीं मानी जाएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल रुचि पंजीकरण की प्रक्रिया है और बुकिंग शुरू होने पर इच्छुक ग्राहकों से संपर्क किया जाएगा। 

जेएसडब्ल्यू  कॉम्बैट का अनावरण 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इसकी कीमत, बुकिंग राशि, डिलीवरी की समयसीमा और भारतीय बाजार में उपलब्ध होने वाली अंतिम तकनीकी खूबियों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारतीय कार बाजार में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया से एक अलग यात्री वाहन कंपनी के रूप में काम करेगी। यह कंपनी एमजी ब्रांड के तहत वाहन बेचने के बजाय अपने जेएसडब्ल्यू ब्रांड नाम से गाड़ियां पेश करेगी। कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक नया विनिर्माण संयंत्र तैयार कर रही है, जहां अगली पीढ़ी के यात्री वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े वाहनों का उत्पादन करने की योजना है। 

जेएसडब्ल्यू  कॉम्बैट को एक मजबूत और दमदार बनावट वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी के रूप में पेश किए जाने की तैयारी है। रिपोर्टों के अनुसार, यह चीन की चेरी कंपनी की जेटूर टी2 एसयूवी पर आधारित हो सकती है। प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक की खासियत यह है कि इसमें बैटरी को बाहरी बिजली स्रोत से चार्ज किया जा सकता है, जिससे इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों तरह की ड्राइविंग का विकल्प मिलता है। जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है।


Comments (0)

Leave a Comment