Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को सलाम है

 नई दिल्ली । झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होकर उन्होंने अपना एक पैर खो दिया। उनसे बातें कर उनका अदम्य साहस, अटूट मनोबल और अद्भुत जज़्बा महसूस किया।

देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को मेरा सलाम है। राहुल गांधी ने कहा कि आशा करता हूं वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक जी और उनके परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी पीड़ा और संघर्ष को सुना। 15 से अधिक वर्षों से उन्होंने अपनी जान और अपना शरीर दांव पर लगाकर अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की सुरक्षा के लिए सेवा दी है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि हमारे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के कई अधिकारी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। CAPF में ऊंचे पद IPS अफसरों के लिए आरक्षित होने के कारण फ़ोर्स के अधिकारियों को वहां तक पहुंचने में 25 से 30 वर्ष लग जाते हैं। समय पर प्रमोशन न मिलने पर अधिकारियों को उचित वेतन वृद्धि और उससे जुड़ी सुविधांए भी नहीं मिलती। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मई, 2025 में इस व्यवस्था को सुधारने के आदेश के बाद भी, सुनने में आ रहा है कि मोदी सरकार इसी व्यवस्था को स्थायी करने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है।  अब देश की बारी है कि उन्हें वह सम्मान, समर्थन और न्याय मिले जिसके वे सच्चे हकदार हैं। उनकी आवाज़ और उनकी मांग को पूरी मजबूती के साथ उठाऊंगा।

Comments (0)

Leave a Comment