Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आंधी के साथ होगी तेज बारिश

नई दिल्ली। पहले अर्नब चक्रवात आया भारी तबाही मचाई इसके बाद एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मुरासु ने दस्तक दे दी। इससे आधे से अधिक भारत में बादल छा गए और कहीं कहीं बारिश भी हुई। वैज्ञानिकों ने कहा कि ये मुरासु की वजह से मौसम बार बार बदल रहा है। कभी धूप गर्मी तो कभी ठंड या बादल छाने की स्थिति बन रही है। ऐसे ही बदलते मौसम के बीच उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के अंदर ही तेज आंधी के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। इनमें ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेस, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु भी शामिल हैं। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। यूपी-बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओ के साथ बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और पहाड़ों में भूस्कलन का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेशष तेलंगाना और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई। आईएमडी ने चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह तक समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के कारण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। समुद्र में उठने वाली ये लहरें सामान्य से 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं। बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में इसका असर सबसे अधिक पड़ने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश (3 नवंबर, तेज आंधी के साथ बारिश)- मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हातरस, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, महाराजगंज, आजमगढ़, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, देवरिया और गोरखपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बिहार के जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िा, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण समेत कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर (3 नवंबर, झमाझम बारिश)- मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में 3 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तापमान अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तेज हवा की वजह से प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड-जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बारिश- मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के चंबा, सोलन, किन्नौर और मंडी में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।


Comments (0)

Leave a Comment