Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

मर्चेंट नेवी में करियर बनायें

अगर आल दुनिया भर की सैर करना चाहते हैं तो आप मर्चेंट नेवी में करियर बना सकते हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग, मशीनरी, सिस्टम, नेविगेशन जैसी तकनीकों में विशेष रुचि होनी चाहिए। दरअसल दुनियाभर में शिपिंग कंपनियां तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में नौकरी के अवसर भी बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2047 तक मैरीटाइम इंडस्ट्री में लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगार विकसित होने की संभावना जतायी है। 

क्या है मर्चेंट नेवीः  मर्चेंट नेवी एक शिपिंग सर्विस है, जिसमें समुद्र मार्गों के जरिये सामान लाने एवं ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

योग्यता - अगर आप मर्चेंट नेवी में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंक और अंग्रेजी में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। 

इन कोर्स को करना अनिवार्यः

मर्चेंट नेवी में अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए छात्रों को विभाग से संबंधित कोर्स करना होता है। जैसे अगर आप डेक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको बीएससी इन नॉटिकल साइंस कोर्स करना अनिवार्य है। वही अगर आप इंजन विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए इंजीनिरिंग करना अनिवार्य है। यहां अलग-अलग विभागों से संबंधित कोर्स के नाम बताए गए है। आप अपनी रुचि के अनुसार किसी भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

इतनी मिलेगी सैलरीः

अगर आप कम उम्र में सबसे ज्यादा सैलरी पर काम करना चाहते हैं, तो मर्चेंट नेवी एक शानदार क्षेत्र है। इस क्षेत्र में शुरुआती स्तर पर हर महीने 30 से 35 हजार तक कमा सकते हैं। इसके साथ ही जो छात्र चार कोर्स के बाद इसमें शामिल होते हैं, वे 45 से 90 हजार के करीब सैलरी ले सकते हैं। हालांकि अनुभव के साथ ही आप एक लाख से अधिक भी पैसै कमा सकते हैं।


Comments (0)

Leave a Comment