Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स इस प्रकार करें

अगर आप अपस से परेशान हैं और डिटॉक्सिफ़िकेशन (या डिटॉक्स) डाइट अपनाने के बारे में सोच रहे है तो इस बारे में देर न करें।  असल में जब इन डाइट्स का प्रचार किया जाता है तब टॉक्सिन्स शब्द का प्रयोग अनिश्चित और अस्पष्ट तरीके से किया जाता है जबकि इसके कई प्राकृतिक तरीके हैं। फ़ाइबर हमारी सेहत पर गहरा असर डालता है। यह सूजन कम करता है, इम्यून सिस्टम मज़बूत करता है और दिमाग़, मूड और सोचने समझने की क्षमता पर भी असर डालता है। यह दिल की बीमारियों, टाइप 2 डायबिटीज़, कोलन कैंसर और इनफ़्लेमेशन जैसी कई पुरानी बीमारियों का ख़तरा घटाता है। फ़ाइबर शरीर को साफ़ करने में मदद करता है, और यही वजह है कि इसके इतने फ़ायदे हैं.

सबसे पहले तो यह मल को बड़ा और नरम बनाता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान होता है और हानिकारक पदार्थ आंतों के संपर्क में कम समय रहते हैं। रिसर्च बताती है कि फ़ाइबर चुंबक की तरह काम करता है, टॉक्सिन्स और दूसरे पदार्थों से चिपककर उन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। फ़ाइबर पित्त अम्लों को भी बाहर करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारी का ख़तरा घटता है। फ़ाइबर किडनी और लिवर की भी रक्षा करता है - ये दोनों ही शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के लिए ज़रूरी हैं। यह इन्हें हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ने देता है। फ़ाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए पौधों से बने खाद्य पदार्थ सबसे अच्छे हैं। सूखे मेवे जैसे खुबानी, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक, दालें और फलियां जैसे छोले, मसूर, सेम में फ़ाइबर बहुत ज़्यादा होता है और दलिया, जई के साथ साबुत गेहूं की ब्रेड या पास्ता में भी। नाश्ते में सेब, बेरीज़, मेवे, बीज, पॉपकॉर्न या भुनी हुई फलियां खाएं. खाने में विविधता बहुत ज़रूरी है क्योंकि अलग अलग तरह के फ़ाइबर होते हैं जो अलग अलग फ़ायदे देते हैं।

पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, क्योंकि यह किडनी और लिवर को अपशिष्ट बाहर करने में सहायता करता है।उदाहरण के लिए किडनी पानी का इस्तेमाल करके सोडियम और यूरिया जैसे टॉक्सिन्स को बाहर करती है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए (डिहाइड्रेशन), तो अपशिष्ट जमा होने लगता है। लंबे समय तक हल्का डिहाइड्रेशन भी किडनी को नुक़सान पहुंचा सकता है और सफ़ाई की उसकी क्षमता को कम कर सकता है। पर्याप्त पानी पीने से लंबे समय तक किडनी सुरक्षित रह सकती है। आज के हिसाब से, ज़्यादातर लोगों के लिए 1.5 से 1.8 लीटर (छह से साढ़े सात गिलास) रोज़ाना पर्याप्त है। पानी के अलावा कम मलाई वाला दूध और बिना चीनी वाले पेय, जैसे चाय और कॉफ़ी, भी तरल के सेवन में गिने जाते हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment