Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

धूमधाम से मनाई गई भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या

शाहदरा। बलबीर नगर क्षेत्र में भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा संचालन समिति एवं RWA बलबीर नगर सेवा समिति (रजि.) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष श्रीमान अरविंद गोयल जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान राजकुमार गोयल जी ने की।

कार्यक्रम में अभिषेक जैन, श्रीमती अविता, श्रीमती कुसुम तोमर (पूर्व निगम पार्षद), शिवानी पांचाल (निगम पार्षद), अशोक बंसल (दधीचि देहदान समिति), अनिल, आदीप, सुमित, मनोज गोयल, अवधेश जी, शिप्रा जी, अलका जी, पूनम जी, राजेंद्र जी,  शिवराज जी, प्राशू जी, सार्थक जी, संजय गर्ग जी, सत्येंद्र मलिक जी, कुलदीप शर्मा जी, सचिन चौहान जी, मुकेश गौड़ जी एवं दीपक जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन देवेंद्र जी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संचालन समिति के सभी साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल 27 बच्चों ने भाग लेकर हिंदू संस्कृति से जुड़े विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

🥇 प्रथम स्थान – दुर्गा माता की वेशभूषा में कायरा (Kayra) 

🥈 द्वितीय स्थान – भगवान कृष्ण की भूमिका में टीयारा (teeyara) 

🥉 तृतीय स्थान – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में उर्वी (urvi) 

सभी विजेता बच्चों को हिंदू नववर्ष संचालन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण मित्र रजि. संस्था की ओर से प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अविता जी (मंत्री, गोरख पार्क मंडल, अध्यक्षा पर्यावरण मित्र रजि. संस्था एवं अध्यक्षा RWA बलबीर नगर सेवा समिति रजि.) ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय नववर्ष हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा मजबूत होता है।”

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं  साधुवाद दिया।

Comments (0)

Leave a Comment