Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के युवा नेताओं और कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और कांग्रेस सेवा दल से जुड़े बीवी श्रीनिवास समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कुछ कार्यकर्ताओं को गुरुवार देर रात और कुछ को शुक्रवार तड़के हिरासत में लिया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। एनएसयूआई का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। संगठन का दावा है कि इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से औपचारिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी अधिकारी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर और उग्र किया जाएगा। संगठन ने साफ कहा है कि शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। वहीं, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए इन आरोपों और धरने को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


Comments (0)

Leave a Comment