Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

सीजेपी को अमेरिका से फंडिंग पर मशहूर सिंगर और दीपके में तीखी बहस

नई दिल्ली। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के बीच एक्स पर तीखी बहस हुई। मिलबेन ने दावा किया कि सीजेपी को भारत में प्रदर्शन करने के लिए अमेरिकी फंडिग मिल रही है। उन्होंने भारतीय युवाओं से इन ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने दीपके को सलाह दी कि वे पीएम मोदी के साथ बैठकर बात करें और भारत को आगे बढ़ाएं। इस पर दीपके ने कहा कि पीएम मोदी अपने ही देशवासियों को बदनाम करने के लिए अमेरिकियों का समर्थन क्यों ले रहे हैं? बता दें विपक्ष और सीजेपी एसआईआर और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 15 दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिजीत दीपके ने मिलबेन को जवाब दिया कि ‘विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार किसने दिया? हम अपने मुद्दों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें अपने देश के मामलों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इस पर मिलबेन ने कहा कि “ओह डियर अभिजीत दीपके, सच सभी को आजाद करता है। आपको भी। और यह सच है- जब आप कामयाब नहीं होंगे, तो ये अमेरिकी डोनर्स आपको ऐसे छोड़ देंगे, जैसे कोई गर्म केक छोड़ देता है। और तुम सफल नहीं होगे, क्योंकि गैर-कानूनी काम कभी नहीं जीतते। इसके बजाय, अपनी अमेरिकी शिक्षा और टैलेंट का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करो। 

बता दें मिलबेन ने फरवरी 2021 में किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा था कि उन्हें किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के मोदी के विजन पर भरोसा है। अगस्त 2023 में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भी उन्होंने मोदी का समर्थन किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है और मोदी मणिपुर के लोगों की आजादी के लिए लड़ेंगे। मिलबेन ने द मोदी क्यूशन की आलोचना करते हुए मोदी सरकार का समर्थन किया था। 2023 में आई इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 के गुजरात दंगों के दौरान नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। मार्च 2024 में सीएए लागू होने पर भी मिलबेन ने मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय मतदाताओं से मोदी को वोट देने की अपील भी की थी।


Comments (0)

Leave a Comment