Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

दिवाली पार्टी में परिवार संग पहुंची माधुरी

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस समारोह में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ पहुंचीं। उनके बेटे आरिन नेने भी पार्टी में नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आरिन एक युवती खुशी के साथ कैमरों के सामने पोज देते दिखाई दिए।

दोनों ने माधुरी और राम नेने के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। आरिन और खुशी की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा रही। पार्टी के लिए माधुरी दीक्षित ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं, उनके पति डॉ. श्रीराम नेने सफेद कुर्ते, मैचिंग जैकेट और पैंट में नजर आए। दोनों का पारंपरिक अंदाज समारोह में आकर्षण का केंद्र रहा। पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए और इस दौरान एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए। अभिषेक ने काले रंग का कुर्ता सेट पहना था, जबकि ऐश्वर्या लाल और गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं। 


Comments (0)

Leave a Comment