Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एआई से करियर में नये अवसर मिलेंगे

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)  से रोजगार को लेकर कमी नहीं आयेगी बल्कि  इससे अवसर बनेंगे। बस इसके लिए आपको अपडेट रहते हुए ऐसे अवसरों की पहचान करनी होगी।  वहीं जब से एआई तकनीक ने दुनिया में कदम रखा है, करियर और रोजगार के भविष्य को लेकर लोगों के मन में गहरी चिंता घर कर गई है।  जो सही नहीं हैं। वास्तविकता यह है कि एआई ने अनेक क्षेत्रों में काम करने के तरीकों को न केवल आसान बनाया है, बल्कि उनमें क्रांतिकारी गति भी लाई है। जो कार्य पहले घंटों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही मिनटों में संपन्न हो रहे हैं। इसलिए, इसे नये अवसर के रूप में लेने की जरुरत है। यह तकनीक नए करियर विकल्पों के द्वार खोल रही है, जिनके बारे में जानना भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी हो सकता है।

इसके आने के बाद एआई इंजीनियर, मशीन लर्निंग विशेषज्ञ, डेटा साइंटिस्ट और एआई ट्रेनर जैसे करियर विकल्प आज तेजी से उभर रहे हैं। इसका कारण है कि , हर कोई इस तकनीक  का सही और प्रभावी ढंग से उपयोग करना नहीं जानता। ऐसे में, यदि आप इन तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करते हैं, तो आप न केवल इस क्षेत्र में एक आकर्षक नौकरी पा सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी इसका प्रयोग सिखा सकते हैं।  हेल्थकेयर और मेडिकल सेक्टर में इसकी  भूमिका को लेकर भी कई भ्रांतियां हैं। यह सही  है कि एआई डेटा विश्लेषण या निदान में सहायता करके डॉक्टरों और मेडिकल पेशेवरों की मदद कर सकता है, लेकिन यह कभी भी डॉक्टर, नर्स या किसी भी चिकित्सा विशेषज्ञ का स्थान नहीं ले सकता। मरीज की स्थिति को गहराई से समझना, सही मानवीय निर्णय लेना और संवेदनशील उपचार प्रदान करना।  ये सभी कार्य केवल मानवीय अनुभव, सहानुभूति और नैतिक विवेक से ही संभव हैं। इसमें एआई केवल सहायता करता है। 

Comments (0)

Leave a Comment