Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन की साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए हथियार या नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

शुक्रवार सुबह जम्मू के बाहरी इलाके आरएस पुरा सेक्टर के एक अग्रिम क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध पैकेट पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गईं और करीब 11 बजे पीले रंग की प्लास्टिक में लिपटे इस संदिग्ध पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बरामद किए गए पैकेट का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम है। सुरक्षा अधिकारियों को संदेह है कि इसे सीमा पार से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया है। एहतियात बरतते हुए सुरक्षाबलों ने पैकेट को फिलहाल खोला नहीं है; इसे खोलने से पहले मेटल डिटेक्टर और अन्य विस्फोटक रोधी उपकरणों की मदद से गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह के आईईडी या खतरनाक वस्तु की संभावना को खारिज किया जा सके। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की आवाजाही के समय और उसके संभावित रिसीवर का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में जुट गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

Comments (0)

Leave a Comment