Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कवयित्री पूजा शर्मा को नारी रत्न सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित।

दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत  समाचार निर्देश बाल युवा जागृति मंच व प्रकृति भक्त फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली सांई गार्डन नजफगढ़ में हुए कार्यक्रम में दिल्ली के द्वारा पूजा शर्मा को नारी रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं , साहित्यकारों, अध्यापिकाओं, वकीलों , सेलिब्रिटी सिंगर्स तथा अन्य क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण मंच है ।जो नारी शक्ति जागृति और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देता है।

दिल्ली में 18 अगस्त को जन्मी कवयित्री पूजा शर्मा जिन्हें उनके कलात्मक नाम 'विशेष' से जाना जाता है। एक ऐसी राष्ट्रीय कलाकार है जिन्होंने अपनी बहुप्रतिभा से न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।यही कारण है कि साहित्य के प्रति उनकी गहरी समझ और समर्पण उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती है। पूजा शर्मा लंबे समय से साहित्य की विभिन्न विधाओं में सक्रिय हैं और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वर्ष 2022 में इनकी पुस्तक 'युग प्रवर्तक रचनाकार डॉ घनश्याम भारती आलोचनात्मक पुस्तक प्रकाशित हुई।पूजा शर्मा इससे पहले भी कई साहित्यिक सम्मानों से नवाज़ी जा चुकी है। उन्हें शान-ए-हाड़ौती सम्मान, राष्ट्रीय भीम रत्न अवार्ड, हिंदी सेवी सम्मान, साहित्य-भूषण सम्मान, दीपोत्सव साहित्य सम्मान जैसे महत्वपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं। ये सभी सम्मान उनके साहित्यिक समर्पण और निरंतरता को दर्शाते है। बाल युवा जागृति मंच महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक कर समाज में समानता स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

पूजा शर्मा को यह सम्मान प्राप्त होने पर उनके कई शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिवारजनों ने बधाई दी ।

नोटः कोई भी खबर, आर्टिकल, कविता, विज्ञापन (खोया-पाया, संपत्ति से बेदखल, नाम परिवर्तन, बिजनेस परमोशन आदि), सुझाव या हमसें जुड़नें के लिए हमें Whatspp करेंः 9312769393

Comments (0)

Leave a Comment