Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार को जरूरत के समय केंद्र से पर्याप्त मदद नहीं मिली और राज्य के साथ सौतेले बच्चे जैसा व्यवहार किया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को बाढ़ के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं मिला है और राज्य सरकार का खजाना खाली है। उन्होंने ‘डबल इंजन’ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका एक इंजन भ्रष्टाचार और दूसरा अपराध से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान एक बार फिर खोखले वादे किए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य की स्थिति को लेकर भी तेजस्वी ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि बिहार इन क्षेत्रों में लगातार निचले पायदान पर बना हुआ है। उनका कहना था कि केंद्र और राज्य में लंबे समय से एक ही राजनीतिक गठबंधन की सरकार होने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या राज्य का कोई ऐसा जिला है जहां अपराध नहीं होता। उन्होंने मुख्यमंत्री के अपराध को लेकर दिए गए बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि ‘अपराध’ और ‘क्राइम’ अलग शब्द हैं, लेकिन दोनों का अर्थ एक ही है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता को विकास, रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सुरक्षित माहौल की जरूरत है और सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। 


Comments (0)

Leave a Comment