Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए अध्यक्ष का ऐलान

नई दिल्ली। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई महीनों से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और राजा वडिंग के बीच जारी वर्चस्व की जंग और तीव्र गुटबाजी के बाद आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप पर यह बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के अंदर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

पार्टी में गुट बन गए थे, जिसमें पंजाब कांग्रेस के नेता और विधायक दोनों नेताओं में से किसी एक का पक्ष ले रहे थे और अपनी ताकत दिखाने के लिए केंद्रीय लीडरशिप के पास जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक वडिंग के हटने के बाद इस पद के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस लीडरशिप ने सिंगला के नाम को अंतिम रूप दे दिया है और 2 अक्टूबर को इसकी घोषणा की जा सकती है। यह कदम पंजाब में पार्टी के राज्य अध्यक्ष को बदलने की योजना का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर बने रहने और अपना पद बरकरार रखने की उम्मीद है।

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में चन्नी और वडिंग के बीच मतभेद तनाव का एक बड़ा कारण बन गए थे। यह विवाद जून 2026 में तब और बढ़ गया जब कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति का आकलन करने के लिए अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव की तीन सदस्यीय ऑब्जर्वर पैनल का गठन किया था। पैनल ने सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और ज़िला-स्तरीय पदाधिकारियों समेत करीब 67 पार्टी नेताओं से बातचीत की। 

अगस्त में भी मतभेद साफ दिखे, जब कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम हर बूथ कांग्रेस मज़बूत के दौरान चन्नी और वारिंग खेमे के समर्थक पोस्टर कैंपेन, नारेबाजी और झड़पों में शामिल रहे। इन घटनाओं ने राज्य यूनिट के भीतर गुटबाजी की खाई को उजागर किया। सितंबर तक दोनों नेताओं ने कुछ समय के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया। 15 सितंबर को चन्नी और वारिंग ने चंडीगढ़ में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पंजाब के नए प्रभारी सचिन पायलट के साथ मंच साझा किया। इसके बावजूद लीडरशिप का विवाद पार्टी पर हावी रहा। सितंबर में, बघेल की जगह राज्य प्रभारी बनने के बाद पायलट ने पंजाब में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। यह कवायद 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक चिंताओं को दूर करने के हाई कमान के प्रयासों का हिस्सा थी। लंबे समय से चल रही खींचतान का नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस ने अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख को बदलने का फ़ैसला किया और वारिंग ने 30 सितंबर को इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया।


Comments (0)

Leave a Comment