Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

पश्चिम रेलवे दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाएगी

अहमदाबाद । यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच विशेष किराये पर दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार हैः

1.   ट्रेन संख्या 09027/09028 मुंबई सेंट्रल दृ अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट तेजस स्पेशल (02 फेरे)

ट्रेन संख्या 09027 मुंबई सेंट्रल दृ अहमदाबाद स्पेशल शनिवार, 07 मार्च 2026 को मुंबई सेंट्रल से 23ः45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08ः30 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09028 अहमदाबाद दृ मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार, 09 मार्च 2026 को अहमदाबाद से 03ः00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11ः15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर तथा एसी 3-टियर श्रेणी के कोच होंगे।

2.   ट्रेन संख्या 09021/09022 मुंबई सेंट्रल दृ अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)

ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल दृ अहमदाबाद स्पेशल रविवार, 08 मार्च 2026 को मुंबई सेंट्रल से 06ः20 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 12ः40 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद दृ मुंबई सेंट्रल स्पेशल रविवार, 08 मार्च 2026 को अहमदाबाद से 15ः10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21ः45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव अनुभूति, एग्जीक्यूटिव चेयर कार तथा एसी चेयर कार कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09027 एवं 09028 की बुकिंग 06 मार्च 2026 से तथा ट्रेन संख्या 09021 एवं 09022 की बुकिंग 07 मार्च 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।


Comments (0)

Leave a Comment