Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

श्री गोवर्धन विद्या निकेतन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

दिल्ली। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में श्री गोवर्धन विद्या निकेतन विद्यालयए बलबीर नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक विष्णु दत्त शर्मा प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता रानीए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार के डी पाठक तथा कक्षा अध्यापिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वीर अर्जुन के वरिष्ठ पत्रकारके डी पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।


उन्होंने नेहरू जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विष्णु दत्त शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य और राष्ट्र के कर्णधार हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा संस्कार और उचित मार्गदर्शन बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बाल दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ.साथ उनके सर्वांगीण विकास एवं उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करें। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता रानी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती एवं बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बच्चों के जीवन में शिक्षाए अनुशासनए संस्कार और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। पूरे विद्यालय में बाल दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश देना रहा।


Comments (0)

Leave a Comment