Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

यूपीआई गलत लेनदेन को बेहद सरल कर दिया

मुंबई । आज के डिजिटल युग में यूपीआई ने पैसों के लेन-देन को बेहद सरल कर दिया है, लेकिन इसकी तीव्र गति कई बार गलती का कारण बनती है। जल्दबाजी में गलत मोबाइल नंबर या क्यूआर कोड पर पैसे भेज देना आम बात है, जिससे लोग अपनी मेहनत की कमाई खोने की आशंका से घबरा जाते हैं। इसके बाद यह समझना महत्वपूर्ण है कि गलत यूपीआई लेनदेन को तुरंत रद्द नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से इन पैसों को वापस पाने की उम्मीद हमेशा बनी रहती है। यदि आपसे ऐसी गलती हो गई है, तब पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है उस यूपीआई एप (जैसे गूगल पे, फोन पे या पेटीएम) में तुरंत शिकायत दर्ज करना जिससे लेनदेन किया गया था। अपने लेनदेन इतिहास में जाकर गलत ट्रांजेक्शन ढूंढें और समस्या बताएं या विवाद दर्ज करें जैसे विकल्प का चयन करें। यहां आपको स्पष्ट रूप से बताना होगा कि पैसा गलत खाते में चला गया है। एप पर आपकी शिकायत दर्ज होते ही प्रारंभिक कार्रवाई शुरू हो जाती है।

इसके साथ ही, तुरंत अपने बैंक से संपर्क करना भी उतना ही जरूरी है। आप अपनी बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से जा सकते हैं या उनके कस्टमर केयर हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। बैंक को गलत यूपीआई लेनदेन के बारे में सूचित करें और लेनदेन आईडी, प्राप्तकर्ता की यूपीआई आईडी/खाता संख्या, तथा लेनदेन की तारीख और समय जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करें। ये सभी विवरण आपकी लेनदेन रसीद पर उपलब्ध रहना होगा। जितनी जल्दी आप बैंक को सूचित करते हैं, बैंक उतनी ही तेजी से इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई कर पाएगा, जिससे पैसे की वापसी की संभावना बढ़ जाती है।

यदि एप और बैंक से संपर्क के बाद भी कुछ दिनों तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिलता है, तब आप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के शिकायत पोर्टल पर अपनी बात रख सकते हैं। यहां आप लेनदेन आईडी दर्ज करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक रेफरेंस नंबर प्राप्त कर सकते हैं। कुछ मामलों में, यदि आपको गलत प्राप्तकर्ता की पहचान पता है, तब उनसे सीधे संपर्क करके पैसे लौटाने का अनुरोध भी किया जा सकता है। कई लोग गलती को समझकर स्वेच्छा से पैसे वापस कर देते हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए, भविष्य में यूपीआई से पैसे भेजते समय हमेशा अतिरिक्त सावधानी बरतें और भुगतान करने से पहले प्राप्तकर्ता के विवरणों की दोबारा जांच अवश्य करें।


Comments (0)

Leave a Comment