Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अनुभवी हैं और शानदार करियर की तलाश में हैं, तब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपके लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत तीन महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 98 लाख रुपये सालाना तक का आकर्षक पैकेज मिलेगा और सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। यह भर्तियां एसबीआई के कोलकाता स्थित स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (एसबीआईएल) के लिए की जा रही हैं।

यह भर्ती कुल तीन पदों पर की जाएगी, जिसमें डीन (1 पद), फैकल्टी (1 पद) और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (1 पद) शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियां अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर होंगी। वेतन पैकेज के मुताबिक डीन पद के लिए अधिकतम 98 लाख रुपये सालाना, फैकल्टी के लिए अधिकतम 63 लाख रुपये सालाना और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए अधिकतम 52 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज दिया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विशेष योग्यता और अनुभव होना अनिवार्य है। डीन पद के लिए 40 से 55 वर्ष की आयु सीमा के साथ एमबीए या समकक्ष डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर 3 साल सहित कुल 15 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है। फैकल्टी पद के लिए किसी भी विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 साल का शिक्षण या प्रशिक्षण अनुभव मांगा गया है। वहीं, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए मार्केटिंग में एमबीए या संबंधित योग्यता में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और मार्केटिंग क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है।

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू पर आधारित होगी। सबसे पहले शिक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। डीन और फैकल्टी पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू और डेमो सेशन होगा, जबकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल इंटरव्यू लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है। यह अनुभव और विशेषज्ञता को महत्व देने वाले पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।


Comments (0)

Leave a Comment