Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

2027 एकदिवसीय विश्वकप में ये हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम

दुबई। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में साल 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप में भारतीय टीम को छह बार के चौंपियन ऑस्ट्रेलिया के अलावा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा सह-मेजबान जिम्बाब्वे का सामना करना होगा। सुपर-7 स्टेज तक पहुंचने की कठिन राह को देखते हुए भारत की 15 सदस्यीय टीम में युवाओं के साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिल सकती है। इसके तहत ही शीर्ष क्रम की बात करें तो उसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल की जगह लगभग पक्की है। इनपर टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी बैकअप विकल्प के तौर पर यशस्वी जायसवाल को दल में शामिल किया जा सकता है। जायसवाल को भविष्य के सलामी बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है, और आगामी सभी एकदिवसीय सीरीज में उनकी लगातार उपस्थिति 2027 विश्व कप के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत करेगी।

वहीं मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर का नंबर-4 का स्थान मजबूत दिख रहा है। इस बल्लेबाजी क्रम पर अय्यर के पास काफी अनुभव है, और उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 2000 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद केएल राहुल रहेंगे। वह पांचवें क्रम पर बल्लेबाज करेंगे। मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करने और एक बैकअप विकेटकीपर के विकल्प के रूप में ऋषभ पंत का चयन भी हो सकता है। ये तभी होगा जब वह अपनी चोट से वापसी के बाद लय हासिल कर लेते हैं। 

ऑलराउंडरों के तौर पर युवा नितीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या दोनों को विश्व कप स्क्वाड में जगह मिल सकती है। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा अपनी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे, जबकि वाशिंगटन सुंदर को बैकअप स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अफ्रीका ले जाया जा सकता है, जो पिचों की प्रकृति के अनुसार उपयोगी साबित हो सकते हैं।

वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में, जसप्रीत बुमराह भारत के तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे होंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज और युवा हर्षित राणा को स्क्वाड में जगह मिल सकती है। हर्षित राणा पिछले कुछ महीनों से चोटिल चल रहे हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर उनकी लंबाई, खतरनाक गति और उछाल प्रभावी सिद्ध हो सकता है। इसके अतिरिक्त, वह निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। स्पिन विभाग में, कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर की भूमिका में दिखेंगे। 

भारत का संभावित दल

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह। 

Comments (0)

Leave a Comment