Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

दुबई फ्लाईट हमले का खुलासा

दुबई। दुबई से इजरायल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या एफजेड1073 में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी को-पायलट पहले भी विवादों में रह चुका था और उसके पास से कट्टरपंथी एवं जिहादी सामग्री बरामद हुई थी। यह घटना बुधवार को हुई थी, जब को-पायलट ने कॉकपिट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

जांच में सामने आया है कि 2024 में, जब वह ओमान एयर में ट्रेनी को-पायलट के रूप में कार्यरत था, तब उसके पास से कट्टरपंथी और जिहादी गतिविधियों से संबंधित कई कागजात मिले थे। इस खुलासे के बाद उसे उड़ान भरने से रोककर प्रशासनिक कार्यों में लगा दिया गया था। अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को फ्लाईदुबई में को-पायलट के रूप में कैसे नियुक्त किया गया, और ओमान व इजरायल के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद उसे इजरायल जाने वाली उड़ान की जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई। हमले के बाद आरोपी को-पायलट को सऊदी अरब में इलाज के बाद आगे की जांच के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौंप दिया गया है। कॉकपिट हमले की इस घटना के बाद इजरायल और अमेरिका ने आक्रामक रुख अपनाया है, जबकि खाड़ी देश संयम बरत रहे हैं। आरोपी सह-पायलट ने कथित तौर पर कई बार फलस्तीनियों के समर्थन और इजरायल के प्रति विरोध की भावना व्यक्त की थी।

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के सलाहकार अनवर गर्गाश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मित ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ी संभावित त्रासदी को टालने में मदद की। गर्गाश ने इस घटना को एक खतरनाक आतंकवादी कृत्य बताया और स्मित के पेशेवर रवैये व सही काम करने की भावना को सच्चा नायक बताया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यदि फ्लाईदुबई घटना के पीछे किसी देश का हाथ पाया गया तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। हालांकि, नेतन्याहू ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने एक बयान में कहा कि समय के साथ घटना की तस्वीर स्पष्ट हो रही है और हमलावर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था और उसका इरादा विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना था।


Comments (0)

Leave a Comment