Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

अभिनेत्री भूमिका गुरुंग अब वेब सीरीज स्नो ब्राइड में नजर आयेंगी

 छोटे परदे की अभिनेत्री भूमिका गुरुंग अब वेब सीरीज स्नो ब्राइड के माध्यम से रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया में नजर आएंगी। धारावाहिक निमकी मुखिया और निमकी विधायक से पहचान बनाने वाली भूमिका अब वेब सीरीज स्नो ब्राइड में रहस्य सुलझाकर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। 

यह सस्पेंस क्राइम ड्रामा सीरीज हिमालय के एक दूरदराज गांव की कहानी पर आधारित है, जहां सदियों पुरानी मान्यताएं, डर और रहस्यमयी घटनाएं लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। सीरीज में भूमिका पूर्वा नाम की महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो गांव में प्रचलित कहानियों के पीछे छिपी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है। स्नो ब्राइड की कहानी एक ऐसे गांव में आगे बढ़ती है, जहां यति को लेकर पीढ़ियों से कई तरह की कहानियां सुनाई जाती रही हैं। गांव की युवा महिलाओं के अचानक गायब होने की घटनाओं को यति से जोड़कर देखा जाता है। इन महिलाओं को स्थानीय मान्यताओं के आधार पर यति की दुल्हनें कहा जाता है। 

गांव के लोग पुरानी परंपराओं और भय के कारण इन घटनाओं को एक रहस्यमयी शक्ति से जोड़ते आए हैं। लेकिन पूर्वा इन मान्यताओं पर सवाल उठाती है और जानना चाहती है कि महिलाओं के गायब होने के पीछे वास्तव में क्या कारण है। भूमिका गुरुंग के अनुसार, पूर्वा का किरदार इस कहानी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। वह केवल इसलिए किसी बात को सच नहीं मानती कि उसके आसपास रहने वाले लोग उस पर विश्वास करते हैं। वह हर घटना को समझने और उसके पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास करती है। ऐसा करते हुए उसे अपने आसपास के लोगों की नाराजगी और अनिश्चितता का सामना भी करना पड़ सकता है।


 अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में कहा कि पूर्वा के भीतर सवाल पूछने का साहस है। वह जानना चाहती है कि आखिर गांव में क्या हो रहा है, भले ही इसके लिए उसे दूसरों से अलग खड़ा होना पड़े। भूमिका के लिए इस चरित्र के दृढ़ इरादों के साथ उसके भीतर मौजूद डर और असमंजस को पर्दे पर उतारना एक दिलचस्प अनुभव रहा। वह चाहती हैं कि दर्शक भी पूर्वा के साथ रहस्य की परतों को समझें और गांव के बारे में अपनी धारणाओं पर विचार करें। सीरीज में भूमिका गुरुंग के साथ शिवम भार्गव, मानुल चुडासमा और इंद्रजीत मोदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। शिवम भार्गव ने इसकी कहानी और वातावरण को दिलचस्प बताया। उनके अनुसार, यति से जुड़ी कहानियां बचपन से लोगों की कल्पना का हिस्सा रही हैं। ऐसे में हिमालय के एक दूरस्थ गांव में इस मान्यता को कहानी का आधार बनाना अपने आप में रहस्य और डर का माहौल तैयार करता है। शिवम ने कहा कि इस तरह के क्राइम ड्रामा में धीरे-धीरे खुलने वाले रहस्य दर्शकों को कहानी से जोड़े रखते हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment