Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

दिवाली पर बच्चे इस प्रकार कामकाज में रहेंगे वयस्त

दीपक डेकोरेशन- आप घर पर सामान्य  दिये लाएं और साथ में रंग, डेकोरेटिव आइटम्स आदि खरीद कर लाएं। उन्हें सजाने का तरीका बताएं और पैटर्न बनाने में मदद करें। यह उनकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा देगा और वे खुद को प्रोडक्टिव भी समझ पाएंगे।

दिवाली की सजावट- घर की सजावट में बच्चों को जरूर शामिल करना चाहिए. उन्हें रंग-बिरंगी रंगोली बनाने, कागज़ की फूलों की माला बनाने, या दीवारों पर स्टिकर आदि लगाने का काम दें. इससे वे त्योहार में खुद को भागीदार महसूस करेंगे। 

दिवाली कार्ड- रंग-बिरंगे दिवाली कार्ड बच्चों को बनाना सिखाएं और उन्हें अपने सभी दोस्तों, स्कूल टीचर, पड़ोसियों, रिश्तेदारों के लिए तरह-तरह के कार्ड डोकोरेशन की जिम्मेदारी दें।  इस तरह वे घंटों मोबाइल टीवी से दूर रहेंगे और मन लगाकर कार्ड बनाएंगे।

सफाई में मदद- बच्चे दीवाली की सफाई में मदद कर सकते हैं. उनसे झाड़ू, पोछा, डस्टिंग के दौरान मदद लें।  यह न केवल उन्हें साफ-सफाई की आदत डालेगा, बल्कि उन्हें अपने घर की जिम्मेदारी का भी अहसास कराएगा। वे खुशी से काम करेंगे। .

मदद करने की जिम्मेदारी- बच्चों को दीवाली पर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करें। जैसे उन्हें खिलौने, कपड़े या मिठाई बांटना आदि। इससे उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास होगा और वे सही मायनों में अंदर से खुशी महसूस करेंगे।  इस तरह बच्चों को दीवाली की तैयारियों में शामिल करके न केवल उनका समय बिता सकते हैं, बल्कि उन्हें नए और यादगार अनुभव भी दे सकते हैं.


Comments (0)

Leave a Comment