Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च की तैयारी

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का इंडिया ब्लॉक 1 नवंबर को राम लीला मैदान दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्षी दल रविवार को कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे। दिल्ली में 1 नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नाम से आयोजित इस रैली में राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और आम लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में वोटों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और वे अपने मताधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन

इंडिया गठबंध के प्रदर्शन और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग टी-पॉइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ ए-पॉइंट, अजमेरी गेट रेड लाइट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, तुर्कमान गेट और मीर दर्द चौक शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को इन मार्गों से गुजरने के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। 


Comments (0)

Leave a Comment