Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को खास अंदाज में किया याद, साझा की बचपन की तस्वीर

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी मेमोरियल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी। 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंदिरा गांधी के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, आपकी गोद में बैठा हूं। आपके दोनों हाथ थामे हुए हूं। आपकी आवाज में ये शब्द सुन रहा हूं और आपके पीछे-पीछे इन्हें दोहरा रहा हूं। असतो मा सद्गमय। राहुल की इस पोस्ट में दादी के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव दिखाई दिया। उन्होंने उपनिषद के प्रसिद्ध मंत्र असतो मा सद्गमय के माध्यम से उन्हें याद किया, जिसका अर्थ है- मुझे असत्य से सत्य की ओर अर्थात सदमार्ग की ओर ले चलो।

देश के लिए उनके योगदान को किया याद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान और मार्गदर्शन को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश और लोगों के लिए जो काम किए तथा जो रास्ता दिखाया, उसे याद करने का यह अवसर है। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शक्ति स्थल पर रेवंत रेड्डी ने दी श्रद्धांजलि

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन, देश के लिए उनके योगदान और उनके नेतृत्व को याद किया।


Comments (0)

Leave a Comment