Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 08 लोगों की मौत

नई दिल्ली। शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में बताया जा रहा है, जहां इस प्राकृतिक आपदा में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उस परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिनकी मौत घर गिरने से हुई। 

भारत में भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। हालांकि झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रात करीब 9ः46 बजे जैसे ही धरती कांपी, लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर इमारतों में लगे पंखे, झूमर और अन्य सामान हिलते हुए देखे गए। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। लोगों ने इस दौरान के कई वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पंजाब के पठानकोट स्थित भुल्ला चौक बाजार से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घर में लटकाए गए ताले झूलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय निवासी अनमोल शर्मा द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है।

भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। विभिन्न क्षेत्रों में हालात पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, हिंदूकुश क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं और इनके झटके भारत के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किए जाते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment