Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम सिरहौल पर हजारों गाड़ियां फंसीं

नई दिल्ली । दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने और बैरिकेडिंग के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर शुक्रवार रात भीषण जाम लग गया। सिरहौल बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दिल्ली तथा गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-नोएडा मार्ग पर भी ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन से आया नगर बॉर्डर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। सिरहौल बॉर्डर के दिल्ली वाले हिस्से में भी जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग और सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के कारण दोनों शहरों के बीच वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर राजधानी दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों समेत करीब 35,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, प्रदर्शन में करीब 20,000 लोग शामिल हो सकते हैं। इन लोगों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की यह तैनाती की जा रही है। विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू होने वाला है।


Comments (0)

Leave a Comment