Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती

नई दिल्ली । दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन का एलान किया है। हालांकि, पुलिस ने पहले ही इसकी मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। इस बीच सीजेपी के तीनों नेताओं ने सुबह 10रू30 बजे राजधानी पहुंचने की सोशल मीडिया पर सूचना दी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस संभवत इन तीनों को एयरपोर्ट से बाहर आते ही हिरासत में ले सकती है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो सीजेपी संगठन के तीनों नेताओं के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है। दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम लगातार इंटरनेट मीडिया पर नजर बनाए हुए है। पुलिस विभाग ऐसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर गड़ाए हुए है, जो भ्रामक व तथ्यहीन पोस्ट शेयर कर राजधानी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।


Comments (0)

Leave a Comment