Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में प्रदूषण से राहत

गौतम बुद्ध नगर । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज़ हवाओं का सकारात्मक असर दिख रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार को अधिकांश दिल्ली के इलाकों में एक्यूआई 200 के आसपास या उससे नीचे दर्ज किया गया। आनंद विहार में 299, बवाना में 269, चांदनी चौक में 233 और अशोक विहार में 212 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा अल्लीपुर 241, आया नगर 147 और डीटीयू में 203 एक्यूआई रिकॉर्ड हुए। नोएडा में सेक्टर-125 में एक्यूआई 197, सेक्टर-62 में 163, सेक्टर-1 में 159 और सेक्टर-116 में 169 दर्ज किए गए। गाजियाबाद में इंदिरापुरम 231, लोनी 266, संजय नगर 202 और वसुंधरा 225 एक्यूआई के साथ मध्यम से खराब श्रेणी के निचले स्तर पर हैं। यह पिछले दिनों की तुलना में सुधार को दर्शाता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की धुंध बनी रह सकती है।

27 और 28 फरवरी को क्रमशः अधिकतम 32 घ्डिग्री सेघ्ल्सियस और न्यूनतम 15-16 घ्डिग्री सेघ्ल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। तेज हवाओं के चलते प्रदूषक तत्व फैल रहे हैं, जिससे वायु साफ बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषक तत्व ठहर नहीं पा रहे हैं, जिससे हवा साफ हो रही है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने से लोगों को प्रदूषण से और राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कुछ इलाकों में एक्यूआई अभी भी संवेदनशील स्तर पर बना हुआ है।


Comments (0)

Leave a Comment