Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

दीपके पर देश का माहौल बिगाड़ने का आरोप

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दीपके के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत में दीपके पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत में अभिजीत दीपके को पाकिस्तानी एजेंट और उमर खालिद का समर्थक बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

फैजान अंसारी ने डीसीपी कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत में दावा किया कि दीपके के समर्थकों ने उन पर दो बार हमला किया है। उनके अनुसार, ये हमले पुणे और औरंगाबाद में हुए, जिनके संबंध में उन्होंने स्थानीय स्तर पर पहले ही मामले दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के सबूत उनके पास मौजूद हैं और इसी आधार पर वह शिकायत लेकर मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं। शिकायत में अभिजीत दीपके को पाकिस्तानी एजेंट और उमर खालिद का समर्थक बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान कुछ फिल्मी हस्तियों को पैसे देकर बुलाया गया था। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक प्रमाण पेश नहीं किया गया है।

फैजान अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ चर्चित हस्तियों को आंदोलन में शामिल होने के लिए भुगतान किया गया था। उन्होंने दावा किया कि उर्फी जावेद को एक लाख रुपये और पूनम पांडे को 20 हजार रुपये दिए गए थे। इन दावों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।शिकायतकर्ता ने कहा कि अभिजीत दीपके देश का माहौल खराब कर रहे हैं और यदि उनके खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन चला था, जिसमें कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुई थीं। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावे हैं और उनकी सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अब दिल्ली पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Comments (0)

Leave a Comment