Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

एक महीने का वेतन देंगे सांसद रशीद

ई दिल्ली। बारामूला के निर्दलीय सांसद इंजीनियर रशीद ने लोकसभा में ईरान के उस स्कूल की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान देने का ऐलान किया, जिस स्कूल में 162 बच्चियों की जान गई थी।

रशीद ने स्पष्ट किया कि उनकी सहानुभूति केवल एक पक्ष के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि इजरायल के जो आम नागरिक अपनी सरकार की गलत नीतियों के कारण जान गंवा रहे हैं, वे उनके प्रति भी संवेदना रखते हैं। इंजीनियर रशीद ने ईरान के उस स्कूल के पुनर्निर्माण (तामीर) के लिए अपनी एक महीने की सैलरी देने का ऐलान किया है, जहाँ एक दुखद घटना में 162 बच्चियों की जान चली गई थी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के आम लोगों ने ईरान के नागरिकों की मदद के लिए अपना सोना और गाड़ियाँ तक दान कर दीं और करोड़ों रुपये जुटाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें आने वाली मुश्किलों की बात कही गई थी। रशीद ने तर्क दिया कि इन मुश्किलों से लड़ने के लिए भारत को मजबूती से ईरान के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि केवल कुछ लीटर गैस लाना काफी नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि चाबहार पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भारत का ध्यान कहाँ है, जो रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थे।

Comments (0)

Leave a Comment