Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

हैरी केन और एलेक्सिया पुटेलस ने को मिला बैलोन डी ओर अवार्ड

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन और स्पेन की स्टार खिलाड़ी एलेक्सिया पुटेलस को वर्ष का प्रतिष्ठित बैलोन डी ओर पुरस्कार मिला है। केन पिछले 25 वर्षों में यह सम्मान हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के लिए आखिरी बार माइकल ओवेन ने 2001 में यह सम्मान जीता था।वहीं महिला वर्ग में पुटेलस ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है। 

पिछले सत्र से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे 33 वर्षीय हैरी केन ने इस दौरान क्लब और देश के लिए कुल 73 गोल दागे। इससे वह यूरोप में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने जर्मनी के अपने क्लब बायर्न म्यूनिख को बुंडेसलिगा और जर्मन कप दोनों खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। केन ने स्टटगार्ट के खिलाफ जर्मन कप के फाइनल में हैट्रिक भी लगायी थी। उनकी टीम चौंपियंस लीग के सेमीफाइनल तक भी पहुंचने में सफल रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जाये तो केन ने फीफा विश्व कप में छह गोल करके गैरी लाइनकर को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक गोल करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने विश्वकप में बेहतरीन प्रद्रर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया हालांकि वहां उसे अर्जेंटीना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पर तीसरे स्थान के मैच में फ्रांस को हराया। 

प्रतिष्ठित बैलोन डी ओर पुरस्कार जीतने के बाद, केन ने खुशी जताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही ये उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि उनका सफर आसान नहीं था और उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। केन ने इंग्लैंड के लिए खेलने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। वहीं इस अवार्ड क दौड़ में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे के अलावा लगातार तीसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने गए स्पेन के लामिन यामल और रिकॉर्ड आठ बार के विजेता अर्जेटीना के लियोनेल मेस्सी भी भी शामिल थे। 

दूसरी ओर महिला वर्ग में, 32 वर्षीय एलेक्सिया पुटेलस ने तीसरी बार बैलोन डी ओर पुरस्कार जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना को पिछले सत्र में महिला चौंपियंस लीग सहित कई खिताब जीतने में मदद की। दिसंबर में, उन्होंने स्पेन को महिला नेशंस लीग जीतने में भी अहम भूमिका निभाई थी। पुटेलस ने स्पेन की अपनी साथी खिलाड़ी ऐताना बोनमाटी के पिछले तीन साल के दबदबे को खत्म किया। 


Comments (0)

Leave a Comment