Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

पीएम मोदी इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन सोमवार शाम 4.30 बजे करेंगे। चार दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 2 से 5 नवंबर तक चलेगा। समिट की थीम इन्वेस्ट, इनोवेट, इंस्पायर रखी गई है। इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 40 से ज्यादा मंत्री भी होंगे। इसके अलावा दुनिया भर के निवेशक, वित्तीय संस्थान और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन कंट्री पार्टनर के रूप में भागीदारी करेंगे।

समिट में भारत के 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता करीब 300 गीगावॉट तक पहुंचने के साथ देश इस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है। इस सम्मेलन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाना, नई तकनीकों को प्रोत्साहित करना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।



Comments (0)

Leave a Comment