Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

साईं बाबा के दरबार में भक्तों ने चढ़ाए 20.61 लाख रुपये के दो स्वर्ण स्वस्तिक

शिर्डी। साईं बाबा के प्रति श्रद्धा और भक्ति प्रकट करने के लिए देश-विदेश से आने वाले भक्त समय-समय पर मंदिर में बहुमूल्य वस्तुएं अर्पित करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर शिर्डी में भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिली। दुबई और मुंबई के दो साईं भक्तों ने बाबा के चरणों में एक-एक स्वर्ण स्वस्तिक अर्पित किया है। इन दोनों स्वर्ण स्वस्तिकों की कुल कीमत 20 लाख 61 हजार 612 रुपये है, जबकि इनका कुल वजन 162 ग्राम है। बताया गया है कि दुबई के एक साईं भक्त ने 82 ग्राम वजन का आकर्षक नक्काशीदार स्वर्ण स्वस्तिक अर्पित किया है। वहीं, मुंबई के दूसरे भक्त ने 80 ग्राम वजन का सुंदर नक्काशीदार स्वर्ण स्वस्तिक बाबा के चरणों में समर्पित किया। दोनों स्वस्तिकों पर आकर्षक कलाकारी की गई है।

साईं बाबा संस्थान की ओर से इन दोनों स्वर्ण स्वस्तिकों को साईं बाबा की प्रतिमा के पास पीछे की दीवार पर स्थापित किया गया है। इससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन के साथ इन स्वर्ण स्वस्तिकों के भी दर्शन कर सकेंगे। साईं बाबा के दरबार में सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं अर्पित करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले साईं भक्त भी अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार बाबा के चरणों में दान करते हैं। दुबई और मुंबई के भक्तों की ओर से अर्पित किए गए ये स्वर्ण स्वस्तिक भी इसी अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक हैं। खास बात यह है कि दोनों दानदाताओं ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। इसी वजह से साईं बाबा संस्थान की ओर से उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। दोनों स्वर्ण स्वस्तिकों की भेंट स्वीकार किए जाने के बाद साईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने दानदाता भक्तों का सम्मान किया। इस अवसर पर भक्तों की ओर से बाबा के प्रति व्यक्त की गई श्रद्धा और समर्पण की सराहना की गई।


Comments (0)

Leave a Comment