Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

हम प्रेशर ग्रुप ही बने रहना चाहते हैं, राजनीतिक दल बनने में कोई दिलचस्पी नहीं

चुनावी राजनीति में उतरने के सवाल पर CJP के सौरभ दास ने स्थिति स्पष्ट की। 

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरभ दास ने दावा किया है कि बीजेपी के कुछ मतदाता भी अब पार्टी से परेशान हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस संबंध में एक किस्सा भी साझा किया। सौरभ दास फिलहाल यूपी में सीजेपी के स्कूल ठीक करो अभियान के तहत स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने अभी तक किसी नए बड़े प्रदर्शन का ऐलान नहीं किया है। जब सौरभ दास से पूछा गया कि क्या बीजेपी के मतदाता भी सीजेपी का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा होते हुए देखा है। पॉडकास्ट में सौरभ ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल सीजेपी को एक राजनीतिक दल बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अभी एक प्रेशर ग्रुप ही बने रहना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि जब वे सड़क पर चलते हैं, तो कई लोग उनके पास आकर तारीफ करते हैं और फिर अंत में कहते हैं कि वे वैसे तो बीजेपी के समर्थक थे, लेकिन अब नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने एक बीजेपी समर्थक से मिलने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिवाली पार्टी में एक व्यक्ति ने उन्हें पहचाना और उनके साथ फोटो खिंचवाई। उस व्यक्ति ने कहा कि वह बीजेपी समर्थक है, लेकिन बहुत कर रहे हैं। बहुत ज्यादा कर दिया है इन लोगों ने। सौरभ दास ने कहा कि वे इन फैन सिटर्स को बीजेपी के विरोध में होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने बीजेपी के मतदाताओं पर भी सवाल उठाए, विशेष रूप से मॉडरेट वोटर्स पर। उन्होंने कहा कि वे उन चरमपंथी मतदाताओं की बात नहीं कर रहे हैं जो एकदम ही ब्रेन वॉश हो गए हैं। उनका मानना है कि ऐसे लोगों को सच या वास्तविकता दिखाना कभी-कभी एक निराशाजनक खेल लगता है। उन्होंने इन मतदाताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि एक्यूआई 3000 प्लस होने के बावजूद वे कहते हैं कि पटाखे फोड़िए, क्योंकि इससे एक्यूआई में कोई फर्क नहीं पड़ता। दास ने स्वीकार किया कि ऐसे लोगों के लिए क्या किया जा सकता है, उन्हें इसका जवाब नहीं पता। सौरभ दास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह उत्तर प्रदेश के स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। 

बता दें यूपी में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, साथ ही गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में भी चुनाव होंगे। सीजेपी ने हाल ही में अपनी टीम का विस्तार किया है और यूपी, महाराष्ट्र, बिहार समेत 10 ज़ोन में टीमों का ऐलान किया है, जिसमें सबसे बड़ी टीम यूपी में उतारी गई है। 


Comments (0)

Leave a Comment