Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

‘इंडिया’ गठबंधन की अहम बैठक पर सभी की नजर

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की अहम बैठक दिल्ली में सोमवार को हो रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में विपक्षी दल गठबंधन की भविष्य की रणनीति के साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा से मुकाबला कैसे किया जा सकता है इस पर विशेष चर्चा कर सकते हैं।  बैठक से पहले कांग्रेस ने 23 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इंडिया गठबंधन की इस खास बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।  गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जबकि गठबंधन के कई सदस्य अपने-अपने राज्यों में चुनावी हार और अंदरूनी राजनीतिक दबाव का सामना करते हुए टूटन महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में बैठक की जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे के साथ ही 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई है। 

उद्धव ठाकरे वर्चुअली होंगे शामिल

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताया कि उद्धव ठाकरे इस बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की भागीदारी गठबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पोस्ट में लिखा, आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इंडिया गठबंधन की शिवसेना एक प्रतिबद्ध सदस्य है। हमारा यह रुख लगातार आगे भी बना रहेगा कि इंडिया ब्लॉक को और अधिक एकजुट और मजबूत बनाया जाए। हम देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे और 2029 में सार्थक परिवर्तन लाएंगे। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया था, कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में भागीदारी की पुष्टि 23 राजनीतिक दलों ने  की है। वहीं जयराम रमेश का कहना था, कि कुछ राजनीतिक दलों ने कुछ स्वयं के कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता भी जताई है। 


Comments (0)

Leave a Comment