Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाना खतरनाक

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को करीब तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर बंधक बनाया और उस पर अमानवीय अत्याचार किए। आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया, बल्कि उसे चमड़े की बेल्ट और कुत्तों के पट्टे से पीटा तथा चाकू से 20 वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने इस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

पुलिस जांच के मुताबिक, मूल रूप से ठाणे का रहने वाला आरोपी निर्भय पखारे और पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोपी ने आकाश मेहरा के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की से दोस्ती की थी। कुछ समय बाद आरोपी ने लड़की को वीडियो कॉल पर प्राइवेट तस्वीरें शेयर करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लगातार वीडियो कॉल और मोबाइल एक्सेस के जरिए उसने लड़की को अपने नियंत्रण में ले लिया। आरोपी ने उसे बिस्तर के नीचे सोने का आदेश दिया और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बदनामी के डर से सहमी पीड़िता आरोपी की हर बात मानने को मजबूर हो गई। आरोपी ने उसे नागपुर के दिघोरी इलाके में स्थित एक किराए के फ्लैट में बंधक बना लिया। कैद के दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने लड़की को कुत्तों को बांधने वाले पट्टे और चमड़े की बेल्ट से बेरहमी से पीटा, साथ ही शरीर पर चाकू से 20 गहरे घाव कर दिए। नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में 2 अगस्त को पीड़िता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त की रात करीब 11 बजे दिघोरी स्थित उस कमरे का दरवाजा तोड़कर पीड़िता को सकुशल मुक्त कराया और आरोपी को मौके से दबोच लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।

मकान मालिक पर भी कार्रवाई

इस मामले में लापरवाही बरतने वाले मकान मालिक पर भी शिकंजा कसा गया है। आरोपी ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कमरा किराए पर लिया था, लेकिन मकान मालिक ने किराएदार के सत्यापन से जुड़े दस्तावेज नहीं रखे थे और न ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है।

Comments (0)

Leave a Comment