Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कंगना ही नहीं सभी को होना चाहिए स्टूडेंट ऑफ लाइफ-सीजेपी का तंज

नई दिल्ली। संसद भवन में प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना की ओर से सौरव दास की छात्र होने की स्थिति पर सवाल उठाए जाने के बाद अब दास ने पलटवार करते हुए उन्हें सीखने की सलाह दी है। सौरव दास ने कहा कि वह छात्र नहीं बल्कि पत्रकार हैं और उन्होंने कभी खुद को छात्र नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ हैं और हर व्यक्ति को जीवनभर सीखते रहना चाहिए। दास ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भी यह समझना चाहिए कि उम्र बढ़ने से समझदारी नहीं आती, बल्कि सीखने की इच्छा से आती है।

दास ने कहा, मैं पत्रकार हूं और मैंने कभी छात्र होने का दावा नहीं किया। मैं स्टूडेंट ऑफ लाइफ हूं। हर व्यक्ति को ऐसा होना चाहिए, क्योंकि लगातार सीखने से ही सोच और समझ विकसित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की उम्र अधिक होने के बावजूद अगर वह नई चीजें सीखना बंद कर देता है तो उसकी समझ सीमित रह जाती है।रअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सौरव दास की उम्र और छात्र होने के दावे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट पर जानकारी के मुताबिक दास 28 वर्ष के हैं और फिर भी खुद को छात्र बताते हैं, जो समझ से परे है। कंगना ने अपने सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा था कि वह कम उम्र से ही काम कर रही हैं और उन्हें अपने करियर की उपलब्धियों पर गर्व है। कंगना ने दास को बेरोजगार बताते हुए उन्हें कोई कौशल सीखने और कमाई पर ध्यान देने की सलाह भी दी थी। इसके जवाब में दास ने कहा कि कंगना को उनकी ही पार्टी में गंभीरता से नहीं लिया जाता और नई पीढ़ी भी उनकी बातों को महत्व नहीं देती। इससे पहले कंगना ने संसद में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी करते हुए प्रदर्शन में शामिल युवतियों पर आपत्तिजनक आरोप लगाए थे। इसके बाद सीजेपी और कंगना के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

Comments (0)

Leave a Comment