Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

कर्नाटक में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और गैर-कानूनी रूप से बेचे जा रहे एमडीएमए और गांजे को जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक शिवमोग्गा पुलिस ने रागीगुड्डा चौनल अर्दन रोड के पास छापा मारा और अजहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से करीब 15 ग्राम एमडीएमए नशीला पदार्थ, एक मोबाइल और नकदी जब्त की। जब्त किए गए एमडीएमए और गांजे की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। आनंदापुरा पुलिस स्टेशन ने सागर-आनंदापुरा रोड पर एक ऑपरेशन चलाया और मुज्जू और हफीज़ुल्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 95 ग्राम गांजा और एक बाइक बरामद की।

इसी तरह सागर टाउन पुलिस ने अरालिकोप्पा लेआउट क्रॉस के पास छापा मारकर अल्ताफ और अकबर को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 330 ग्राम गांजा और 4 लाख कीमत की एक कार जब्त की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले अप्रैल में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शहर में चलाए गए कई समन्वित अभियानों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया था और करीब 36.67 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार विदेशी नागरिक, आठ अन्य राज्यों से आए व्यक्ति और चार स्थानीय लोग शामिल थे।

Comments (0)

Leave a Comment