Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को फिर मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

पटना। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक बार फिर जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह फैसला उनकी जेड$ श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने के लगभग एक महीने बाद लिया गया है। इससे पहले 5 जून को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड$ सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) को सौंप दी गई थी।

सुरक्षा घटाने पर हुआ था राजनीतिक विवाद

सुरक्षा में कटौती के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। राजद ने आरोप लगाया था कि यह फैसला पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। विरोध स्वरूप लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने अपनी शेष सरकारी सुरक्षा भी वापस कर दी थी। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा छोड़ दी थी।

 अब सीआरपीएफ संभालेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

नए आदेश के तहत लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जेड श्रेणी की सुरक्षा में लगभग 22 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें कमांडो और सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इस सुरक्षा व्यवस्था में 24 घंटे सुरक्षा, एस्कॉर्ट वाहन और बुलेटप्रूफ कार भी शामिल होगी। सुरक्षा में तैनात जवान आधुनिक हथियारों, जैसे एमपी-5 सबमशीन गन, से लैस रहेंगे।

खतरे के आकलन के आधार पर लिया जाता है फैसला

केंद्र सरकार के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने या उसमें बदलाव का निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (प्ठ) द्वारा तैयार किए गए थ्रेट असेसमेंट (खतरे के आकलन) रिपोर्ट के आधार पर लिया जाता है।

राजद ने पहले किया था कड़ा विरोध

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने पहले सुरक्षा घटाने के फैसले को लालू परिवार का अपमान बताया था। उनका कहना था कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और लालू प्रसाद राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी का आरोप था कि सुरक्षा में कटौती से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुईं और यह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश थी। अब केंद्र सरकार द्वारा दोनों नेताओं को दोबारा जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा और बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध कराने के फैसले के बाद इस पूरे मामले को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Comments (0)

Leave a Comment