Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

मौसम में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के मिजाज में एक साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है, तो कहीं चक्रवातीय गतिविधियों के कारण बेमौसम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यह शांति लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 22 फरवरी से राज्य के पांच प्रमुख जिलोंकृउत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके विपरीतए दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश होने की आशंका है जिससे वहां के जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

मैदानी इलाकों में राजस्थान और हरियाणा के मौसम में विरोधाभास देखने को मिल रहा है। राजस्थान में अब सर्दी का असर तेजी से घटने लगा है और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। राज्य के कम से कम छह शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक यहां आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। वहीं, हरियाणा में मौसम का मिजाज पल.पल बदल रहा है। आज सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे हिसार जैसे शहरों में दृश्यता विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पलवल में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश में वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के 20 से अधिक जिलों में वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 23 और 24 फरवरी को एक नया सिस्टम सक्रिय हो गए जिसका सबसे अधिक असर दक्षिण.पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। राजधानी रायपुर में पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो राज्य में सबसे अधिक है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है। कुल मिलाकरए उत्तर भारत में कोहरा और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर हैए तो मध्य और दक्षिण भारत में बारिश ने दस्तक दे दी है।

Comments (0)

Leave a Comment